रोहित शर्मा भी रह गए पीछे, एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

एलिस पेरी (फोटो-सोशल मीडिया)

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह टी20 वर्ल्ड कप में 50 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं.

विज्ञापन

Ellyse Perry: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने शनिवार (20 जून) को क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. साउथम्प्टन में नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही पेरी टी20 वर्ल्ड कप में 50 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर (पुरुष और महिला दोनों में) बन गईं.

35 वर्षीय पेरी 2009 में टूर्नामेंट के पहले संस्करण से ही इस प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं. तब से लेकर अब तक वह हर टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और टीम को छह बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमवर्गअवधिमैच
1एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया महिलामहिला2009–202650*
2रोहित शर्माभारतपुरुष2007–202447
3सूजी बेट्सन्यूज़ीलैंड महिलामहिला2009–202643
4जोस बटलरइंग्लैंडपुरुष2012–202643
5शाकिब अल हसनबांग्लादेशपुरुष2007–202443
6एलिसा हीलीऑस्ट्रेलिया महिलामहिला2010–202442
7हरमनप्रीत कौरभारत महिलामहिला2009–202641
8डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलियापुरुष2009–202441
9सोफी डिवाइनन्यूज़ीलैंड महिलामहिला2009–202640
10आदिल राशिदइंग्लैंडपुरुष2009–202638

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

एलिस पेरी ने 2008 में महज 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और महिला क्रिकेट की महानतम ऑलराउंडरों में अपनी जगह बनाई. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. इसके अलावा वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पेरी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 42 विकेट हासिल किए हैं और वह इस प्रतियोगिता की तीसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं. गेंद से उनका औसत 17.16 का रहा है, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 12 रन है. बल्लेबाजी में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप में 559 रन बनाए हैं और कई मौकों पर टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की है.

रिकॉर्ड पर क्या बोलीं पेरी?

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर पेरी ने खुशी जताई. उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलना हमेशा खास होता है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि इतने लंबे समय तक इस टीम का हिस्सा रही हूं. हर टी20 वर्ल्ड कप का अनुभव अलग और यादगार रहा है. सच कहूं तो मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैंने 50 मैच खेल लिए हैं.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, भारत के 1078 वनडे मैचों में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola