जानिए क्या है फ्री पास विवाद, इंदौर के बजाय विशाखापत्तनम में होगा भारत-वेस्टइंडीज वनडे
Updated at : 04 Oct 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद के कारण 24 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होनेवाले दूसरे वनडे मैच की मेजबानी इंदौर से छीन कर विशाखापत्तनम को दे दी गयी है. यह मैच पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था, लेकिन बीसीसीआइ और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद के कारण 24 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होनेवाले दूसरे वनडे मैच की मेजबानी इंदौर से छीन कर विशाखापत्तनम को दे दी गयी है. यह मैच पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था, लेकिन बीसीसीआइ और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त पास के आवंटन को लेकर विवाद के कारण इंदौर ने मेजबानी खो दी.
बीसीसीआइ के संविधान के तहत स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 प्रतिशत टिकटों की बिक्री अनिवार्य है और प्रदेश संघ को 10 प्रतिशत मुफ्त टिकट मिलेंगे, होल्कर स्टेडियम की कुल क्षमता 27000 दर्शकों की है, लिहाजा एमपीसीए को 2700 मुफ्त टिकट मिलते. प्रायोजकों के लिए 1,300 मुफ्त टिकटों की मांग की गयी थी. पर बीसीसीआइ इसके लिए राजी नहीं हुआ और मैच स्थानांतरित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




