ePaper

सचिन से विराट की तुलना पर भड़के रिकी पोंटिंग, ''ब्‍लास्‍टर'' को बताया ''मास्‍टर''

Updated at : 18 Sep 2018 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन से विराट की तुलना पर भड़के रिकी पोंटिंग, ''ब्‍लास्‍टर'' को बताया ''मास्‍टर''

मेलबर्न : रन बनाने की क्षमता के कारण विराट कोहली की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग का कहना है कि कैरियर के इस चरण पर भारतीय कप्तान की तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी से तुलना गलत है. पोंटिंग ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बातचीत में कहा, […]

विज्ञापन

मेलबर्न : रन बनाने की क्षमता के कारण विराट कोहली की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग का कहना है कि कैरियर के इस चरण पर भारतीय कप्तान की तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी से तुलना गलत है.

पोंटिंग ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बातचीत में कहा, कैरियर के इस चरण पर तुलना सही नहीं है और वह भी ऐसे खिलाड़ी से जिसने 200 टेस्ट खेले हैं. सचिन को आप उस दौर से याद करते हैं जब वह कैरियर के लगभग आखिरी चरण में थे न कि उस समय जब वह शुरुआत कर रहे थे या बीच के दौर में थे. हर कोई विराट की तुलना उनसे करने में लगा है लेकिन देखना होगा कि क्या वह 10, 12 , 15 साल तक अंतरराष्टूीय क्रिकेट पर दबदबा बनाये रख सकते हैं.

उन्होंने कहा, सचिन ने ऐसा किया और वह भी खेल के तीनों प्रारूपों में और यही एक असली चैम्पियन की निशानी है. दो सौ टेस्ट खेलना मामूली बात नहीं है. मैंने भी 168 खेले लेकिन दो सौ की बात ही अलग है.

पोंटिंग ने कहा, देखते हैं कि विराट का कैरियर ग्राफ कैसे जाता है. उनके कैरियर के खत्म होने के बाद ही उनकी तुलना सचिन से की जानी चाहिये वरना यह दोनों के साथ ज्यादती होगी. विराट ने 71 टेस्ट में 23 शतक समेत 6147 रन बनाये हैं जबकि सचिन ने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाये हैं जिनमें 51 शतक शामिल हैं.

वनडे में सचिन के नाम 463 मैचों में 49 शतक समेत 18426 रन हैं जबकि विराट ने 211 वनडे में 35 शतक से 9779 रन बनाए हैं. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी के संदर्भ में विराट की कप्तानी के बारे में पूछने पर पोंटिंग ने कहा कि उनके लिये कप्तानी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार पोंटिग ने कहा , मैंने टेस्ट शृंखला के सारे मैच नहीं देखे. कुछ घंटे का खेल ही देखा है लेकिन मेरे लिये कप्तानी में मैदान से ज्यादा मैदान के बाहर का पहलू अहम है. उन्होंने कहा , मैदानी भाग मसलन गेंदबाजी में बदलाव, फील्ड का जमावड़ा ये सब तीस से चालीस प्रतिशत ही है और बाकी हिस्सा मैदान से बाहर मैच से तीन-चार दिन पहले की तैयारी है। वह काफी मायने रखती है.

भारत में खिलाड़ी के तौर पर और मुंबई इंडियंस के कोच के रूप में अनुभव के बारे में पूछने पर पोंटिंग ने कहा कि भारत में खेलकर वह बेहतर क्रिकेटर बने. उन्होंने कहा , मैं पचास से ज्यादा बार भारत जा चुका हूं लेकिन शुरुआती दौरे आसान नहीं थे. जब मैंने भारत की संस्कृति को और माहौल को समझा तो मैं बेहतर खेल सका. मैं युवा क्रिकेटरों से भी कहता हूं कि भारत में खेलने के लिये पहले भारत को समझो जो हमारे देश से अलग है लेकिन क्रिकेट का जुनून हमारा साझा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola