ePaper

जडेजा प्रतिभाशाली और खतरनाक क्रिकेटर : फारब्रास

Updated at : 10 Sep 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
जडेजा प्रतिभाशाली और खतरनाक क्रिकेटर : फारब्रास

लंदन : इंग्लैंड के सहायक कोच पाल फारब्रास ने कहा कि भारत का रविंद्र जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर है और उन्हें खुशी है कि वह सिर्फ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला. जडेजा ने आठवें नंबर पर उतरकर नौवां अर्धशतक जमाते हुए भारत को पहली पारी में छह विकेट पर 160 रन से 292 रन तक पहुंचाया. […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के सहायक कोच पाल फारब्रास ने कहा कि भारत का रविंद्र जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर है और उन्हें खुशी है कि वह सिर्फ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला. जडेजा ने आठवें नंबर पर उतरकर नौवां अर्धशतक जमाते हुए भारत को पहली पारी में छह विकेट पर 160 रन से 292 रन तक पहुंचाया.

फारब्रास ने कहा, उसकी साझेदारी बनने से पहले उसे एक जीवनदान मिला. उसने इसका पूरा फायदा उठाते हुए शानदार पारी खेली. वह काफी प्रतिभाशाली और खतरनाक क्रिकेटर है. हमें खुश होना चाहिये कि वह आखिरी ही मैच में खेला.

कोच ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों और इंग्लैंड के क्रिकेट समुदाय को उम्मीद होगी कि एलेस्टेयर कुक अपनी आखिरी टेस्ट पारी में शतक जमाये. उन्होंने कहा, अगर वह शतक जमा पाता है तो यह शानदार होगा. वह दर्शकों से मिल रहे प्यार का लुत्फ ले रहा है और लंबी पारी खेलना चाहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola