वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पाकिस्तानी दिग्गज यूसुफ, इस पाकिस्तानी धाकड़ बल्लेबाज से जोड़ा नाम

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और शाहिद अफरीदी

Mohammad Yousuf: राजस्थान रॉयल्स के महज 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डंका पाकिस्तान में भी बज रहा है. पाक के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर वैभव की बैटिंग की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी से की है.

विज्ञापन

Mohammad Yousuf: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की चर्चा अब सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच गई है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर वैभव की जमकर तारीफ की है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी की तुलना पाकिस्तान के एक स्टार क्रिकेटर से कर दी है.

विज्ञापन

पाक दिग्गज भी हुए वैभव सूर्यवंशी के कायल

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी देखकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ उनके मुरीद हो गए हैं. यूसुफ ने ट्वीट कर लिखा कि 15 साल के वैभव में उन्हें युवा शाहिद अफरीदी की झलक दिखती है, जो बेहद विस्फोटक और ऊर्जावान हैं. इस तारीफ से साफ है कि पाकिस्तान की नजरें अभी से इस भारतीय सनसनी पर टिकी हैं, और उन्हें अंदाजा हो चुका है कि भविष्य में वैभव सूर्यवंशी उनके गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाले हैं.

अफरीदी से की वैभव सूर्यवंशी की तुलना

भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. मुल्लांपुर में पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ उनके बेखौफ छक्कों को देखकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ को शाहिद अफरीदी के शुरुआती दिनों की याद आ गई. अफरीदी ने भी महज 16 साल की उम्र में 37 गेंदों में शतक जड़कर ‘बूम-बूम’ के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. वैभव के रूप में अब क्रिकेट जगत को वैसा ही एक और खतरनाक पावर-हिटर्स मिल गया है, जिसकी गूंज सरहद पार भी सुनाई दे रही है.

क्रिस गेल भी हुए वैभव के मुरीद

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों को उनका मुरीद बना दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले टी20 क्रिकेट के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल भी वैभव को ‘न्यू सिक्स मशीन’ और ‘यूनिवर्सल बेबी बॉस’ का खिताब दे चुके हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ द्वारा उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि वैभव ने महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत पर वो गहरी छाप छोड़ी है, जिसे हासिल करने में बड़े-बड़े बल्लेबाजों का पूरा करियर निकल जाता है.

यह भी पढ़े- पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, इस रकम पर बिक सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola