पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, इस रकम पर बिक सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

Aakash Chopra: बिहार के युवा बैटिंग सनसेंशन वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. पिछली नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने इस प्रतिभावान खिलाड़ी को 1.10 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था.

विज्ञापन

Aakash Chopra: आईपीएल 2026 में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर तरफ छाए हुए हैं. वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में महज 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी ऐतिहासिक और तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के जड़े और साथ ही एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस करिश्माई प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सनसनी मचा दी है.

विज्ञापन

वैभव को 50 करोड़ भी मिल सकते हैं

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि राजस्थान रॉयल्स वैभव को रिलीज करने की गलती बिल्कुल नहीं करेगी. आकाश ने कहा कि वैभव में वो काबिलियत है कि अगर वे ऑक्शन टेबल पर आ गए, तो पैसों की बारिश हो जाएगी. वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं और अगर फ्रेंचाइजी का पर्स 200 करोड़ रुपये का हो, तो वैभव अकेले 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकते हैं.

वैभव को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

आईपीएल ऑक्शन को लेकर एक पूर्व क्रिकेटर ने बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा, “जब ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिक सकते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी आराम से 30 से 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेंगे. टीमें उनके लिए अलग से बजट तैयार रखेंगी और उनके आते ही ऑक्शन के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे.” उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में टीमों का पर्स बढ़कर 200 करोड़ रुपये का होता है, तो वैभव 50 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली भी हासिल कर सकते हैं.

मेगा ऑक्शन में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

खिलाड़ी का नामआकाश चोपड़ा का अनुमानित प्राइस (₹)आकाश चोपड़ा की टिप्पणी
प्रभसिमरन सिंह10 – 11 करोड़+लगातार 2 सीज़न में अच्छा प्रदर्शन, बेहद तेज़ स्ट्राइक रेट।
प्रियांश आर्या9 – 10 करोड़बेहतरीन टैलेंट, टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं।
साकिब हुसैन8 – 9 करोड़खिलाड़ी तगड़ा है, मेगा ऑक्शन में नाम आने पर किस्मत चमकेगी।
आयुष म्हात्रे8 – 9 करोड़शानदार प्रतिभा, इतनी रकम के हकदार हैं।

यह भी पढ़े- 11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महामुकाबला, एम्बाप्पे पर टिकी फ्रांस की नजरें 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola