ePaper

हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में दोबारा रखा कदम तो, शमी ने उठाया ये बड़ा कदम

Updated at : 09 Aug 2018 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में दोबारा रखा कदम तो, शमी ने उठाया ये बड़ा कदम

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शमी से कानूनी लड़ाई के बाद हसीन जहां ने एक बार फिर से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और बॉलीवुड में कैरियर की तलाश शुरू कर दी. उन्‍होंने इसकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शमी से कानूनी लड़ाई के बाद हसीन जहां ने एक बार फिर से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और बॉलीवुड में कैरियर की तलाश शुरू कर दी. उन्‍होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर अपनी कई तसवीरों के साथ दी.

लेकिन इस बीच खबर है कि हसीन जहां को मॉडलिंग में वापसी करना महंगा पड़ गया है. अपने पति के साथ विवाद में अब तक हसीन जहां बाउंसर पर बाउंसर फेंक रही थी, लेकिन इस बार शमी ने हसीन को बोल्‍ड कर दिया है. शमी ने हसीन के मॉडलिंग में वापसी को कानूनी रूप से अपना हथियार बना लिया है.

इसे भी पढ़ें…

शमी और हसीन जहां केस में विदेशी कोच की इंट्री, इशारों-इशारों में किया ये बड़ा खुलासा

हसीन जहां पर शमी को धोखे में रखकर शादी करने का लगा आरोप, तलाकशुदा होने की बात छुपायी

https://twitter.com/HasinJahan4/status/1015637674990841858?ref_src=twsrc%5Etfw

शमी के वकील ने कोर्ट से कहा है कि जब हसीन मॉडलिंग करने के साथ ही फिल्में साइन कर रही हैं तो फिर उन्हें किस बात का गुजारा भत्ता दिया जाये. इस पर हसीन जहां के वकील ने विरोध करते हुए कहा है कि अभी सिर्फ बात चल रही है, हसीन न तो मॉडलिंग कर रही हैं और न ही उन्होंने कोई फिल्म साइन की है. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इसे भी पढ़ें…

शमी की हसीन जहां ने कराया बेहद ‘बोल्‍ड’ फोटोशूट, जल्‍द नजर आएंगी बॉलीवुड में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से संबंधित फोटो व खबरों को बतौर साक्ष्य एकत्र कर लिया है. गौरतलब है कि हसीन जहां ने शमी के खिलाफ कोलकाता कोर्ट में प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने के लिए केस दायर किया है.

इसे भी पढ़ें…

शमी की ‘हसीन’ दास्‍तां, पत्नी के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद मीडिया के सामने आये तेज गेंदबाज, जानें क्‍या कहा…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola