जानें, कोहली को स्लिप डिस्क नहीं, फिर क्यों गये डॉक्टर के पास, काउंटी में कुछ ही मैच खेलेंगे...

Updated at : 24 May 2018 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, कोहली को स्लिप डिस्क नहीं, फिर क्यों गये डॉक्टर के पास, काउंटी में कुछ ही मैच खेलेंगे...

नयी दिल्ली : थकान और चोट के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्रे के लिए काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे. कोहली के अस्पताल में नजर आने से उनकी चोट को लेकर आशंकाएं जतायी जा रही थी. कोहली चेक अप के लिए मुंबई के एक अस्पताल गये थे जिसके बाद खबरें आयी थी […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
थकान और चोट के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली सर्रे के लिए काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे. कोहली के अस्पताल में नजर आने से उनकी चोट को लेकर आशंकाएं जतायी जा रही थी. कोहली चेक अप के लिए मुंबई के एक अस्पताल गये थे जिसके बाद खबरें आयी थी कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है और वह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले सर्रे के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे. बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी गर्दन में मोच है और उन्हें स्लिप डिस्क नहीं हुआ है.

अधिकारी ने कहा ,‘ विराट के साथ थकान का मसला है लेकिन यह कार्यभार प्रबंधन की बात है. स्लिप डिस्क नहीं हुआ है. हम उनके कार्यभार पर नजर रखे हुए हैं .’ उन्होंने कहा ,‘ हम देख रहे हैं कि काउंटी सत्र में उन पर ज्यादा भार नहीं पड़े. वह दो चार दिवसीय मैच खेलेंगे लेकिन 50 ओवरों वाले रायल लंदन कप के पांच मैच नहीं खेलेंगे.’ स्लिप डिस्क के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा ,‘ विराट ने कल ही सरकार के फिटनेस चैलेंज के तहत अपना फिटनेस वीडियो डाला है और वह वीडियो कल ही बनाया गया है .’

कोहली को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस मुहिम ‘ हम फिट तो इंडिया फिट ‘ में टैग किया था . इसके जवाब में कोहली ने जिम में वर्जिश करते हुए अपना फिटनेस वीडियो डाला था. यह पूछने पर कि वह खार के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी के डाक्टर के पास क्यों गये थे , अधिकारी ने कहा ,‘ विराट को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में गर्दन में मोच आयी थी . दर्द कम हो गया था लेकिन वह एहतियात के तौर पर चेक अप के लिए गये थे.’ कोहली ने जून 2017 से अब तक नौ टेस्ट , 29 वनडे और नौ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं . इसके अलावा इस सत्र में आईपीएल के 14 मैच भी उन्होंने खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola