ePaper

क्रिकेट मैच के दौरान हुए धमाकों में आठ की मौत, 45 घायल

Updated at : 19 May 2018 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान हुए धमाकों में आठ की मौत, 45 घायल

काबुल : अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान कई धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है. नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गये हैं. रमजान […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान कई धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है. नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गये हैं.

रमजान के पवित्र महीने के दौरान रात को आयोजित टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे. खोगयानी ने कहा कि जांच चल रही है. अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola