LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LSG vs RR: IPL 2026 में जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया. नीचे पढ़ें हार के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा.

विज्ञापन

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान के खिलाफ 40 रन की हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने माना कि टीम पिच को सही से समझ नहीं पाई. सिर्फ 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम 119 पर सिमट गई, जिसके बाद पंत के पास हार का कोई ठोस जवाब नहीं था.

विज्ञापन

अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं : पंत

पंत ने कहा कि उनके पास हार का कोई साफ जवाब नहीं है और बल्लेबाजी ने टीम को निराश किया. उन्होंने माना कि पूरी टीम और ग्रुप इस प्रदर्शन से दुखी है. पंत ने कहा कि जवाब बाहर नहीं, अंदर ढूंढने होंगे और बल्लेबाजी में थोड़ा समय लेकर खेलना चाहिए था. उन्होंने साफ कहा कि कोई बहाना नहीं है, खुद उन्हें भी पारी को लंबा ले जाना चाहिए था और पूरी बल्लेबाजी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी. पंत ने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि टीम को पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना होगा और खुद को सुधारना होगा, क्योंकि अभी भी अच्छे नतीजे हासिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : LSG vs RR: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ी कमर, RR ने LSG को 40 रनों से हराया

पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी : रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और उन्हें पहले से अंदाजा था कि गेंद स्विंग करेगी. उन्होंने नांद्रे बर्गर  और जोफ्रा आर्चर की लाइन-लेंथ की तारीफ की और कहा कि टीम का माहौल काफी पॉजिटिव है.

विकेट आसान नहीं था : रविंद्र जडेजा

मैच में अहम भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा ने मैच में नाबाद 43 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता और यह अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि रिवाबा ने पहले ही कहा था कि वह अच्छा खेलेंगे. जडेजा ने माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हालात के हिसाब से खेलते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने ने कहा कि विकेट आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी. मैं जितना लंबा खेल सकूं, यही मेरी कोशिश थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola