SRH vs DC: हालात देख बदली प्लानिंग, अभिषेक ने बताई जीत की कहानी

अभिषेक शर्मा (Photo: PTI)
SRH vs DC: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार 135* रन ठोके. वहीं ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी, जिससे टीम आसानी से जीत गई. जानें जीत के बाद अभिषेक ने क्या कहा.
SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार (21 अप्रैल) को कहा कि पिच पर गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी जिससे पावरप्ले में टीम को अपनी प्लानिंग बदलनी पड़ी. सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया. अभिषेक ने 68 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के लगाये.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि टीम ने शुरुआत में पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने की योजना बनाई थी, लेकिन पिच धीमी होने के कारण उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा. उन्होंने कहा कि हालात देखकर रणनीति बदलना जरूरी था और उसी हिसाब से बल्लेबाजी की.
अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट को क्यों कहा शुक्रिया?
अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया जताते हुए कहा कि उन्हें अपने तरीके से खेलने की पूरी आजादी मिलती है. उन्होंने कहा कि यहां खेलना और फैंस का मनोरंजन करना उन्हें बहुत पसंद है. साथ ही कोच और कप्तान को खास धन्यवाद दिया, जो खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं.
यह भी पढ़ें : SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा रहे हीरो
उन्होंने कहा कि 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद में मिला माहौल टीम के लिए गेमचेंजर रहा है. यही माहौल उन्हें खुलकर खेलने का आत्मविश्वास देता है. अभिषेक बोले कि वे हमेशा ऐसे ही खेलना चाहते थे, पंजाब के लिए भी यही अंदाज रखना चाहते हैं और SRH के लिए खेलना खास एहसास देता है.
‘एल सेलिब्रेशन’ सिर्फ फैंस के लिए
शतक के बाद जश्न पर अभिषेक ने कहा कि वह ‘एल सेलिब्रेशन’ काफी समय से करते आ रहे हैं. यह सिर्फ फैंस के लिए है, जो उन्हें स्टेडियम में खूब प्यार और सपोर्ट देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










