GT vs MI: हार के बाद बोले शुभमन गिल- हमने बीच के ओवरों में काफी रन लुटाए

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Apr 2026 8:10 AM

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया (Photo: PTI)

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई. पढ़ें हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल.

विज्ञापन

GT vs MI: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच हारने के बाद माना कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में काफी रन दे दिए. इसी वजह से मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर बना पाई. उन्होंने कहा कि टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, खासकर मिडिल ओवर्स में, ताकि आगे ऐसे नतीजे से बचा जा सके.

मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए

तिलक वर्मा (45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से नाबाद 101 रन) के नाबाद शतक और उनकी कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए.

टाइटंस की टीम 100 रन पर सिमट गई

इसके जवाब में टाइटंस की टीम अश्वनी कुमार (24 रन पर चार विकेट), अल्लाह गजनफर (17 रन पर दो विकेट) और मिचेल सेंटनर (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई.

हार के बाद क्या कहा शुभमन गिल ने

शुभमन गिल ने कहा कि सच कहें तो उनकी टीम ने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन दे दिए. उनके मुताबिक इस पिच पर 160-170 रन ही अच्छा स्कोर होता. उन्होंने इसे झटका बताया, लेकिन साथ ही कहा कि अब हमें कुछ मैच विरोधियों के मैदान पर खेलने हैं. उम्मीद है कि हम जीत की राह पर वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़ें : GT vs MI: अकेले तिलक वर्मा ने GT को हराया, MI ने 99 रनों से रौंदकर दर्ज की जीत

टीम के प्रदर्शन पर गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि पिच थोड़ी धीमी थी. मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगह पर गेंदबाजी की. लेंथ गेंदों में से कुछ तो अच्छी तरह आ रही थीं लेकिन कुछ नहीं. हम लगातार उस लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी क्योंकि ओस पड़ रही थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola