‘भूत बंगला’ ने एक हफ्ते में की बंपर कमाई, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ लोगों को बहुत पसंद आ रही है. एक हफ्ता पूरा होते-होते इस फिल्म ने दुनिया भर में खूब पैसा कमाया है और अब यह भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है.

विज्ञापन

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इसमें अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद एक साथ वापस आई है. पहले ही दिन से फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से सातवें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने हार नहीं मानी है. फिल्म अब भारत में अपनी कमाई के सबसे बड़े रिकॉर्ड यानी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के एकदम करीब पहंच गई है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जो क्रेज दिख रहा है, उससे लग रहा है कि अक्षय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी.

विज्ञापन

सातवें दिन का कलेक्शन

फिल्म ने अपने रिलीज के सातवें दिन देशभर के 10,506 शोज के जरिए 5.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. अगर हम भारत में अब तक की कुल कमाई की बात करें, तो यह आंकड़ा 99.95 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक जा पहुंचा है. वहीं, नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अब तक 84.05 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.

पूरी दुनिया में ‘भूत बंगला’ की धूम

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अक्षय कुमार का जादू सर चढ़कर बोल रहा है. सातवें दिन विदेशों से फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल ओवरसीज कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो गया है. अगर हम भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़ दें, तो ‘भूत बंगला’ ने एक हफ्ते के अंदर पूरी दुनिया से 135.45 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है.

क्यों पसंद आ रही है फिल्म?

जानकारों का मानना है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की पुरानी हिट फिल्मों जैसे हेरा फेरी, भूल भुलैया की यादें लोगों को सिनेमाघरों तक खींच लाई हैं. फिल्म की कहानी में डर और कॉमेडी का जो तड़का लगा है, उसे बच्चे और बड़े दोनों ही खूब एन्जॉय कर रहे हैं. यही वजह है कि पहले शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल आया था.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस सफर 36वें दिन पर, कमाई में गिरावट के बावजूद मजबूत पकड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola