Video : हैलो अश्विन, एक फोटो…वोट देने पहुंचे क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के साथ लोग लेने लगे सेल्फी

Updated:
विज्ञापन

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Photo: ANI)

Video : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपनी पत्नी प्रीति नारायणन के साथ चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. देखें वोट करने के बाद क्या बोले अश्विन.

विज्ञापन

Video : वोट डालने के बाद क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि तमिलनाडु में यह चुनाव बेहद अहम है. वे अपना वोट डालने आए और नागरिक कर्तव्य निभाया. उन्होंने कहा कि अब बाकी लोगों को भी मतदान करना चाहिए, ताकि जो भी सरकार बने, वह राज्य की तस्वीर बदल सके. वोटिंग के दौरान का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि वे जैसे ही मतदान केंद्र में पहुंचे, लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे. अश्विन ने भी किसी को निराश नहीं किया. इस दौरान एक महिला उनसे कहते नजर आ रही है..हैलो अश्विन…एक फोटो…आप भी देखें वीडियो.

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ, और राज्य भर में मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है. एक्टर रजनीकांत ने स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डाला. इसी तरह, अभिनेता-राजनेता और टीवीके के संस्थापक विजय ने वेल्स इंटरनेशनल स्कूल में अपना वोट डाला. केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने चेन्नई में लंबी कतार में खड़े रहने के बाद मतदान किया. इसी तरह, बीजेपी नेता खुशबू ने अपने फिल्म निर्माता पति सुंदर सी के साथ मतदान किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने विरुगंबक्कम में वोट डाला, जो मदुरवॉयल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एक्टर रजनीकांत और धनुष ने डाला वोट, 9 बजे तक 17.69% मतदान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola