कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ी कीमत, देखें 24 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल की पूरी रेट टेबल

24 अप्रैल की नई फ्यूल कीमतें जानें (Photo: Freepik & HP OFFICIAL WEBSITE)
Petrol Diesel Price Today 24 April 2026: क्या आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है? मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु सहित सभी प्रमुख शहरों के 24 अप्रैल के सटीक रेट्स और ताजा अपडेट्स जाननें के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.
Petrol Diesel Price Today 24 April 2026: आज 24 अप्रैल 2026 को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश के बड़े शहरों में आज कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर आज भी घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है.
क्या आपके शहर में आज महंगा हुआ पेट्रोल?
मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं दिल्ली और कोलकाता में भी दाम कल जैसे ही बने हुए हैं. लेकिन बिहार के भागलपुर और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 36 से 38 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है. बेंगलुरु में भी कीमतों में 0.04 पैसे का मामूली इजाफा हुआ है.
पेट्रोल रेट टेबल 24 अप्रैल 2026:
| शहर | कीमत (प्रति लीटर) | बदलाव |
| मुंबई | ₹103.54 | 0.00 |
| कोलकाता | ₹105.41 | 0.00 |
| बेंगलुरु | ₹102.96 | +0.04 |
| चेन्नई | ₹100.90 | -0.16 |
| नई दिल्ली | ₹94.77 | 0.00 |
| गुरुग्राम | ₹95.36 | -0.12 |
| नोएडा | ₹94.74 | -0.16 |
| भागलपुर | ₹106.40 | +0.38 |
| गया | ₹106.20 | +0.26 |
| मुजफ्फरपुर | ₹106.12 | +0.02 |
| पटना | ₹105.59 | +0.36 |
| भोपाल | ₹106.63 | +0.11 |
| रांची | ₹97.86 | -0.32 |
| धनबाद | ₹98.05 | +0.16 |
| देवघर | ₹97.60 | -0.58 |
| जमशेदपुर | ₹97.80 | 0.00 |
डीजल की कीमतों में आज कितना आया बदलाव?
डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भाव 90.03 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में यह 87.67 रुपये पर टिका हुआ है. झारखंड के देवघर और रांची में डीजल के दामों में गिरावट आई है, जो वहां के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है. बिहार के शहरों में पेट्रोल की तरह डीजल भी आज थोड़ा महंगा हुआ है.
डीजल रेट टेबल 24 अप्रैल 2026:
| शहर | कीमत (प्रति लीटर) | बदलाव |
| मुंबई | ₹90.03 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹92.49 | -0.12 |
| कोलकाता | ₹92.02 | 0.00 |
| बेंगलुरु | ₹90.99 | 0.00 |
| नई दिल्ली | ₹87.67 | 0.00 |
| गुरुग्राम | ₹87.83 | -0.11 |
| नोएडा | ₹87.81 | -0.20 |
| भागलपुर | ₹92.57 | +0.36 |
| गया | ₹92.40 | +0.25 |
| मुजफ्फरपुर | ₹92.30 | +0.02 |
| पटना | ₹91.82 | +0.33 |
| भोपाल | ₹91.99 | +0.10 |
| रांची | ₹92.62 | -0.32 |
| धनबाद | ₹92.80 | +0.16 |
| देवघर | ₹92.29 | -0.62 |
| जमशेदपुर | ₹92.55 | 0.00 |
क्यों घटते-बढ़ते हैं तेल के दाम?
फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों के वैट (VAT) की वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं.
कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?
अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
- BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
- HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.
ये भी पढ़ें: शादी के गहने या तिजोरी की शान, क्यों है सोना भारतीयों की जान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




