ePaper

ICC ने आसाराम के साथ नरेंद्र मोदी का वायरल वीडियो किया ट्वीट, लिखा नारायण-नारायण...

Updated at : 25 Apr 2018 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
ICC ने आसाराम के साथ नरेंद्र मोदी का वायरल वीडियो किया ट्वीट, लिखा नारायण-नारायण...

नयी दिल्‍ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) से आज बड़ी भूल हो गयी है. दरअसल आईसीसी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से रेप केस में फंसे आध्‍यात्‍मिक गुरू आसाराम बापू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वायरल वीडियो को शेयर कर विवादों में फंस गया है. आईसीसी ने वीडियो शेयर कर लिखा, नारायण-नारायण. हालांकि विवाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) से आज बड़ी भूल हो गयी है. दरअसल आईसीसी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से रेप केस में फंसे आध्‍यात्‍मिक गुरू आसाराम बापू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वायरल वीडियो को शेयर कर विवादों में फंस गया है.

आईसीसी ने वीडियो शेयर कर लिखा, नारायण-नारायण. हालांकि विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए आईसीसी ने फौरन इस ट्वीट को हटा दिया और उसके लिए माफी भी मांग ली.

इस खबर को पढ़ें….

#AsaramVerdict : पीड़िता के पिता ने कहा, मेरी बेटी की हिम्मत ने दिलायी आसाराम को सजा

आईसीसी ने लिखा, आज गैर-क्रिकेट ट्वीट किये जाने से हम निराश हैं. हम सभी से ईमानदारी से माफी मांगते हैं. बहुत कम समय के लिए भी अगर किसी को इससे तकलीफ हुई होगी तो. आईसीसी ने आगे लिखा, इसकी हम जांच करेंगे कि आखिर यह कैसे हुआ?

* नाबालिग से बलात्कार मामले में आसाराम को उम्रकैद

गौरतलब हो कि स्वयंभू बाबा आसाराम को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने आज उसे उम्रकैद की सजा सुनायी. एक साल के भीतर यह दूसरा मामला है जब किसी स्वयंभू बाबा को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया है.

पिछले साल अगस्त में गुरमीत राम रहीम को भी यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया गया था. 77 वर्षीय आसाराम यहां चार साल से अधिक समय से बंद हैं.

इस खबर को पढ़ें….

नाबालिग से रेप के दोषी आसाराम को उम्रकैद की सजा, जेल में काटनी होगी पूरी जिंदगी

पीड़िता ने आसाराम पर उसे जोधपुर के नजदीक मनाई इलाके में आश्रम में बुलाने और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़िता मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आसाराम के आश्रम में पढ़ाई कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola