ePaper

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रचा, टी-20 में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Updated at : 31 Mar 2018 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रचा, टी-20 में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मेग लैनिंग्स की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद मेगान स्कट की शानदार गेंदबाजी से यहां महिला टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 57 रन से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया के लिये मेग लैनिंग ने नाबाद 88 (45 गेंद में) और एलिसे विलानी ने 30 गेंद में […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मेग लैनिंग्स की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद मेगान स्कट की शानदार गेंदबाजी से यहां महिला टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 57 रन से शिकस्त दी.

ऑस्ट्रेलिया के लिये मेग लैनिंग ने नाबाद 88 (45 गेंद में) और एलिसे विलानी ने 30 गेंद में 51 रन बनाये, इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 209 का विशाल स्कोर खड़ा किया जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय का सर्वोच्च स्कोर भी है.

इस तरह उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा 2010 में नीदरलैंड के खिलाफ बनाये गये एक विकेट पर 204 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को नौ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिये जिससे उन्होंने आसानी से मैच जीत लिया.

इंग्लैंड के लिये नटाली स्किवर ने 42 गेंद में 50 रन, डेनियली वाट ने 17 गेंद में 34 और एमी जोंस ने 30 रन की पारी खेली. मेगान स्कट ने 14 रन देकर तीन जबकि डेलिसा किमिन्स और एशले गार्डनर ने दो दो विकेट प्राप्त किये.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं हुई. लेकिन एलिसा हीली (24 गेंद में33 रन) और एशले गार्डनर (20 गेंद में33 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 61 रन की भागीदारी निभाकर टीम को परेशानी से बाहर निकाला.

इंग्लैंड की अनुभवी गेंदबाज जेनी गुन ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया. इसके बाद मेग लैनिंग और एलिसे विलानी ने चौथे विकेट के लिये महज73 गेंद में139 रन की भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola