ePaper

मुश्ताक अली टी-20 : पंत ने फिर खेली तूफानी पारी, दिल्ली शान से सुपर लीग में

Updated at : 16 Jan 2018 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुश्ताक अली टी-20 : पंत ने फिर खेली तूफानी पारी, दिल्ली शान से सुपर लीग में

नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली ने यहां उत्तर क्षेत्र सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मैच में सेना को 22 रन से हराकर शीर्ष पर रहते हुए सुपर लीग में जगह बनाई. इस क्षेत्र से दिल्ली और पंजाब का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली ने यहां उत्तर क्षेत्र सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मैच में सेना को 22 रन से हराकर शीर्ष पर रहते हुए सुपर लीग में जगह बनाई.

इस क्षेत्र से दिल्ली और पंजाब का सुपर लीग में जगह बनाना पहले ही तय हो चुका था. पंत ने 32 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए.

सेना की ओर से नितिन यादव ने 53 रन देकर तीन जबकि नितिन तंवर ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. सेना की टीम इसके जवाब में रवि चौहान (53) और नकुल शर्मा (53) के अर्धशतकों के बावजूद 19.1 ओवर में 203 रन पर सिमट गई.

दिल्ली की ओर से कुलवंत खेजरोलिया ने 38 रन देकर तीन जबकि कप्तान प्रदीप सांगवान और विकास टोकस ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली के पांच मैचों में चार जीत से 16 अंक रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola