#U19CWC : द्रविड़ की टीम का सामना पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2018 3:00 PM
माउंट माउंगानुइ : भारतीय क्रिकेट के भावी सितारे बड़े मंच की ओर अपना पहला कदम उठाते हुए कल आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे. ‘गुरू’ राहुल द्रविड़ की टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं है. भारतीय टीम टूर्नामेंट से कई दिन पहले यहां पहुंच गई थी जिससे वे […]
माउंट माउंगानुइ : भारतीय क्रिकेट के भावी सितारे बड़े मंच की ओर अपना पहला कदम उठाते हुए कल आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे. ‘गुरू’ राहुल द्रविड़ की टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं है. भारतीय टीम टूर्नामेंट से कई दिन पहले यहां पहुंच गई थी जिससे वे हालात के अनुकूल खुद को ढाल चुके हैं.
भारतीय टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है लेकिन आखिरी बार 2014 में चैम्पियन बनी थी. पिछले काफी समय से अंडर 19 टीम के कोच द्रविड़ किसी एक खिलाड़ी या खिलाड़ियों पर फोकस नहीं करना चाहेंगे लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि कप्तान पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी की धुरी होंगे. मुंबई के लिये घरेलू सत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले शॉ के अलावा हिमांशु राणा भी अच्छे फार्म में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










