ePaper

पिता द्रविड की राह पर बेटा समित, स्कूली क्रिकेट में जड़ा शतक

Updated at : 11 Jan 2018 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पिता द्रविड की राह पर बेटा समित, स्कूली क्रिकेट में जड़ा शतक

बेंगलुरु : राहुल द्रविड आज अपना 45वां जन्‍मदिन बना रहे हैं. उन्‍हें सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है. लेकिन उनके बेटे ने उन्‍हें एक दिन पहले ही अनोखा तोहफा दे दिया. द्रविड को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था. अब उनकी राह पर उनका बड़ा बेटा समित भी चलना शुरू कर […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : राहुल द्रविड आज अपना 45वां जन्‍मदिन बना रहे हैं. उन्‍हें सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है. लेकिन उनके बेटे ने उन्‍हें एक दिन पहले ही अनोखा तोहफा दे दिया. द्रविड को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था. अब उनकी राह पर उनका बड़ा बेटा समित भी चलना शुरू कर दिया है. समित ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) बीटीआर कप अंडर-14 अंतर स्कूल टूर्नामेंट में शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

समित ने माल्या अदिति अंतरराष्ट्रीय स्कूल की तरफ से विवेकानंद स्कूल के खिलाफ 150 रन बनाये. उनकी टीम ने यह मैच 412 रन से जीता. भारतीय टीम के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी के बेटे आर्यन ने भी 154 रन बनाये. इन दोनों के प्रयास से उनकी टीम ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 500 रन बनाये. इसके जवाब में विरोधी टीम 88 रन पर सिमट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola