ePaper

रणजी में रिकार्ड हैट्रिक विकेट लेने वाले गुरबाणी बनना चाहते हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज

Updated at : 30 Dec 2017 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी में रिकार्ड हैट्रिक विकेट लेने वाले गुरबाणी बनना चाहते हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज

इंदौर : रणजी ट्रॉफी के यहां चल रहे फाइनल मैच में हैट्रिक लेने वाले विदर्भ के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबाणी ने आज कहा कि वह गेंदबाजी में गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. गुरबाणी (59 रन पर छह विकेट) की हैट्रिक से आज मैच के दूसरे दिन विदर्भ ने दिल्ली को पहली पारी में […]

विज्ञापन

इंदौर : रणजी ट्रॉफी के यहां चल रहे फाइनल मैच में हैट्रिक लेने वाले विदर्भ के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबाणी ने आज कहा कि वह गेंदबाजी में गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

गुरबाणी (59 रन पर छह विकेट) की हैट्रिक से आज मैच के दूसरे दिन विदर्भ ने दिल्ली को पहली पारी में 295 रन पर समेट दिया. इससे पहले गुरबाणी ने कर्नाटक के खिलाफ मैच में 12 विकेट झटक टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी थी.

उन्होंने कहा, मैं अपनी गति को बढ़ाना चाहूंगा और ट्रेनर के निर्देशानुसार काम कर रहा हूं. आमतौर पर हम सत्र से तीन माह पहले ट्रेनिंग शुरू करते है लेकिन इस बार हमने ये काम एक माह पहले शुरू किया. मेरे कार्यक्रम में एक दिन जिम और एक दिन क्षमता बढ़ाने पर काम होता था. मुझे पता है कि फिटनेस के मामले में भी काफी सुधार करना है. उन्होंने कहा कि हैट्रिक गेंद से पहले उन्हें इसके बारे में याद नहीं था.

उन्होंने कहा, मैं भूल गया था कि मेरे पास हैट्रिक का मौका है. पारी के 101वें ओवर की पांचवीं और छठीं गेंद पर पहले दो विकेट लेने के बाद, जब अगला ओवर शुरू करने वाला था तो दर्शक में से किसी ने मुझे याद दिलाया कि मेरे पास हैट्रिक का मौका है. तब मुझे इसका एहसास हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola