मैं धौनी या गेल नहीं : रोहित शर्मा
Updated at : 14 Dec 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन

मोहाली : भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आ गये हैं. रोहित ने वनडे में तीसरी बार दोहरा शतक जमाया और ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. इधर यह उपलब्धि हासिल करने के एक दिन बाद […]
विज्ञापन
मोहाली : भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आ गये हैं. रोहित ने वनडे में तीसरी बार दोहरा शतक जमाया और ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.
इधर यह उपलब्धि हासिल करने के एक दिन बाद उन्होंने अपने मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ बातचीत में कहा कि वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी या क्रिस गेल नहीं हैं. उन्होंने कहा, मेरी ताकत सही टाइमिंग है. मैं जानता हूं कि मैं महेंद्र सिंह धौनी या क्रिस गेल जैसा खिलाड़ी नहीं हूं. मेरे पास बहुत अधिक पावर नहीं है लेकिन मैं टाइमिंग पर बहुत अधिक भरोसा करता हूं और यही मैंने किया.
* अपना विकेट नहीं गंवाने के लिये प्रतिबद्ध था : रोहित
रोहित ने रिकार्ड तीसरा दोहरा शतक जड़ने के एक दिन बाद कहा कि वह अपना विकेट नहीं गंवाने के लिये प्रतिबद्ध थे. भारत के कार्यवाहक कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 141 रन की जीत के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री से बात की. बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका वीडियो डाला गया है. रोहित ने शास्त्री से कहा, मैं खुद से कह रहा था कि जब तक मैं गलती नहीं करता मैं आउट नहीं हो सकता. मैं चाहता था कि अगर वे कोशिश करते हैं तो मेरा विकेट लें. मैं अपना विकेट नहीं गंवाना चाहता था और मैं जब तक संभव हो तब तक बल्लेबाजी करने के लिये प्रतिबद्ध था. पारी का आगाज करते हुए रोहित ने 208 रन बनाये जिससे भारत ने कल पीसीए स्टेडियम में चार विकेट पर 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
रोहित ने कहा, मैं जानता था कि विकेट बहुत अच्छा है और यहां की आउटफील्ड काफी तेज है. इसलिए मैं यही सोच रहा था कि मुझे क्रीज पर टिके रहना है और लाइन पर आकर शाट लगाने हैं.
* टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु की भूमिका की सराहना की
रोहित शर्मा ने अपनी धमाकेदार पारी के लिए टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु की जमकर सराहना की. रोहित ने कहा, भारतीय टीम के दमखम के लिये अनुकूलन कोच शंकर बासु की बड़ी भूमिका रही. हमारे ट्रेनर बासु का शुक्रिया. वह वास्तव में हमारे साथ काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




