वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर एक बार फिर होंगे आमने-सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 7:27 PM
नयी दिल्ली : पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर क्रिकेट मुकाबले में देखने को मिलेगी लेकिन इस बार ऐसा क्रिकेट मैदान पर नहीं बल्कि आइस क्रिकेट में दिखायी देगा. सहवाग और शोएब की भिड़ंत स्विट्जरलैंड के सेंट मौरिट्ज में बर्फ की झील पर […]
नयी दिल्ली : पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर क्रिकेट मुकाबले में देखने को मिलेगी लेकिन इस बार ऐसा क्रिकेट मैदान पर नहीं बल्कि आइस क्रिकेट में दिखायी देगा. सहवाग और शोएब की भिड़ंत स्विट्जरलैंड के सेंट मौरिट्ज में बर्फ की झील पर एल्प्स पर्वत के सामने होगी.
सेंट मौरिट्ज में 1988 में शौकिया तौर पर क्रिकेट मैच हुआ था लेकिन यह पहली बार होगा जब इस खेल के महान खिलाडियों के बीच यहां मुकाबला होगा. अगले साल आठ और नौ फरवरी को यहां दो टी-20 मैच खेले जायेगे जिसमें सहवाग और शोएब के अलावा मोहम्मद कैफ, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, माइकल हसी, ग्रीम स्मिथ, जाक कैलिस, डेनियल विटोरी, नाथन मैकुलम, ग्रांट इलियट, मोंटी पनेसर और औवैस शाह खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










