रणजी ट्रॉफी : फॉलोआन के बाद भी झारखंड ने मैच ड्रॉ कराया, चमके जग्गी और सिद्दिकी
Updated at : 17 Oct 2017 6:10 PM (IST)
विज्ञापन

जयपुर : इशांक जग्गी और सलामी बल्लेबाज नाजिम सिद्दिकी के शतक की बदौलत झारखंड ने फालोआन के लिए उतरने के बाद राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच ड्रा कराके मंगलवार को यहां एक अंक हासिल किया. राजस्थान ने पहली पारी में बढ़त के आधार तीन अंक हासिल किए. राजस्थान के पहली पारी के […]
विज्ञापन
जयपुर : इशांक जग्गी और सलामी बल्लेबाज नाजिम सिद्दिकी के शतक की बदौलत झारखंड ने फालोआन के लिए उतरने के बाद राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच ड्रा कराके मंगलवार को यहां एक अंक हासिल किया.
राजस्थान ने पहली पारी में बढ़त के आधार तीन अंक हासिल किए. राजस्थान के पहली पारी के 423 रन के जवाब में झारखंड की टीम 265 रन ही बना पाई थी और उसे फालोआन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
झारखंड की टीम मंगलवार को एक विकेट पर 102 रन से आगे खेलने उतरी और जग्गी (नाबाद 103) तथा नाजिम (100) की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 332 रन बनाकर मैच ड्रा कराने में सफल रही. जग्गी ने 193 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके मारे जबकि नाजिम ने 143 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके जड़े.
राजस्थान की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर दिशांत याग्निक को छोड़कर सभी 10 खिलाडियों ने गेंदबाजी की. कप्तान पंकज सिंह सबसे सफल गेंदबाजी रहे जिन्होंने 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




