रणजी ट्रॉफी : अजहरुद्दीन का अर्धशतक, केरल ने झारखंड पर बढ़त बनाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2017 8:06 PM
तिरुवनंतपुरम : मोहम्मद अजहरुद्दीन के अर्धशतक और जलज सक्सेना की उम्दा पारी से केरल ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की. झारखंड की टीम नौ विकेट पर 200 रन से आगे खेलने उतरी और उसने दो रन जोडकर अपना अंतिम विकेट […]
तिरुवनंतपुरम : मोहम्मद अजहरुद्दीन के अर्धशतक और जलज सक्सेना की उम्दा पारी से केरल ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की.
झारखंड की टीम नौ विकेट पर 200 रन से आगे खेलने उतरी और उसने दो रन जोडकर अपना अंतिम विकेट भी गंवा दिया जिससे टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए. केरल की ओर से सक्सेना ने 50 रन देकर छह जबकि संदीप वारियर ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










