SC ने BCCI को लताड़ा, संविधान मसौदे को लेकर खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को चेताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2017 6:28 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को आज चेतानवी देते हुये कहा कि उन्होंने यदि हमारे फैसले के अनुरुप इस संपन्न क्रिकेट संस्था के संविधान के मसौदे के बारे में सुझाव नहीं दिये तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को आज चेतानवी देते हुये कहा कि उन्होंने यदि हमारे फैसले के अनुरुप इस संपन्न क्रिकेट संस्था के संविधान के मसौदे के बारे में सुझाव नहीं दिये तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि संविधान के मसौदे में लोढ़ा समिति के सुझाव पूरी तरह से शामिल होने चाहिए ताकि अंतिम निर्णय के लिये शीर्ष अदालत के समक्ष एक समग्र दस्तावेज पेश किया जा सके.
इस मामले में सुनवाई के दौरान पीठ ने बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों सी के खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के हठी रवैये पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ये संविधान का मसौदा तैयार करने में रोड़ा बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










