हार से नहीं डरता कोहली, स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज : क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 8:44 PM
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि विराट कोहली की अगुआई में भारत के प्रदर्शन में सुधार का सबसे बड़ा कारण यह है कि मौजूदा भारतीय कप्तान हार से नहीं डरता और जीत हासिल करने के लिए आक्रामकता के साथ टीम की अगुआई करता है. क्लार्क ने आज यहां […]
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि विराट कोहली की अगुआई में भारत के प्रदर्शन में सुधार का सबसे बड़ा कारण यह है कि मौजूदा भारतीय कप्तान हार से नहीं डरता और जीत हासिल करने के लिए आक्रामकता के साथ टीम की अगुआई करता है.
क्लार्क ने आज यहां एक चर्चा के दौरान कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, मैं हमेशा से सौरव गांगुली की कप्तानी का कायल रहा हूं. वह तारीफ का हकदार है. उसने टीम में एक माहौल तैयार किया जिसे महेंद्र सिंह धौनी और कोहली ने अपने अपने तरीकों से आगे बढ़ाया. इस टीम (मौजूदा टीम इंडिया) में निश्चित तौर पर आक्रामकता है. कोहली बेहद आक्रामकता के साथ टीम की अगुआई करते हैं और जीत की कोशिश करते हुए हारने से भी नहीं डरते. कोहली और ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी और कप्तानी तुलना के बारे में पूछने पर क्लार्क ने स्वीकार किया कि भारतीय कप्तान बेहतर एकदिवसीय बल्लेबाज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










