सहवाग ने हार्दिक पंड्या को अनोखे अंदाज में दिया टेस्ट शतक की बधाई, बताया ''कुंग्फू पंड्या''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2017 7:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक शतक जमाया और सबका दिल जीत लिया. पंड्या ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक जमाया. वनडे में ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की वजह से टेस्ट में जगह बनाने वाले पंड्या ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक शतक जमाया और सबका दिल जीत लिया. पंड्या ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक जमाया. वनडे में ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की वजह से टेस्ट में जगह बनाने वाले पंड्या ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज 86 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया और 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 108 रन की विस्फोटक पारी खेली.

पंड्या की विस्‍फोटक पारी की सबसे बड़ी खासियत है कि उन्‍होंने श्रीलंका के एक ओवर में रिकॉर्ड सबसे अधिक रन बनाये, जो की 84 साल के टेस्‍ट इतिहास में आज तक किसी ने नहीं बनाया. पंड्या ने भारतीय पारी के 116वें ओवर में मालिंदा पुष्पकुमार की पहली दो गेंदों पर चौके और फिर अगली तीन गेंदों पर छक्के जड़े और इस तरह से इस ओवर में 26 रन बनाये जो भारत की तरफ से नया रिकार्ड है.

वीरेंद्र सहवाग ने समझाया पति का मतलब

बहरहाल पंड्या की इस तूफानी पारी ने सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर पंड्या के इस तूफानी पारी की तारीफ हो रही है और उन्‍हें बधाई दी जा रही है. टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पंड्या को अनोखे अंदाज में शतक के लिए बधाई दी. वीरु ने ट्वीट कर बधाई देते हुए पंड्या को ‘कुंग्फू पांड्या’ बताया. वीरु ने लिखा, वाह! शानदार शतक, शाबाश मेरे कुंग्फू पांड्या, मजा आ गया.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola