#SimpleMantra : सहवाग ने पत्नी संग शेयर की तसवीर, कहा, ''वाइफ सुखी, लाइफ सुखी''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2017 10:42 AM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और नजफ गढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया ट्विटर पर अपनी पत्नी आरती के साथ एक अपनी तसवीर साझा की है. तसवीर के साथ उन्‍होंने लाइफ का मंत्र दिया है. उन्‍होंने लिखा, वाइफ सुखी, तो लाइफ सुखी. उन्‍होंने हैशटैग सिंपल मंत्रा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और नजफ गढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया ट्विटर पर अपनी पत्नी आरती के साथ एक अपनी तसवीर साझा की है. तसवीर के साथ उन्‍होंने लाइफ का मंत्र दिया है. उन्‍होंने लिखा, वाइफ सुखी, तो लाइफ सुखी. उन्‍होंने हैशटैग सिंपल मंत्रा के साथ अपना संदेश और तसवीर पोस्‍ट की.

इससे पहले भी उन्‍होंने कई बार अपनी पत्नी के साथ तसवीर साझा की और अनोखा टवीट किया. इससे पहले वीरू ने अपने ट्‌वीट में लिखा था- पत्नी अगर खुश हो तो जीवन में खुशियां रहतीं हैं. इसलिए मैं पत्नी को थियेटर लेकर गया, पत्नी फिल्म देखकर खुश हो रही थी और मैं भी खुश था. मतलब बीवी खुश और मैं भी खुश.

सहवाग ने ट्‌वीट कर कहा-पत्नी खुश मतलब मैं भी खुश

गौरतलब हो कि वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुके हैं. उनके ट्वीट को लोग काफी पसंद भी करते हैं और री-ट्वीट भी करते हैं. देखते-देखते ट्विटर पर वीरु के फॉलोवर्स की संख्‍या 1 करोड़ 5 लाख 82 हजार 664 के पार पहुंच चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola