कुंबले विवाद पर बोले कोहली, मैं ड्रेसिंग रूम की जानकारी का खुलासा नहीं करूंगा

पोर्ट आफ स्पेन : विराट कोहली ने आज कहा कि वह कभी भी ड्रेसिंग रुम की जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे. उन्होंने इस्तीफा दे चुके कोच अनिल कुंबले के उस बयान का जिक्र करते हुए बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बीच रिश्ते ‘अस्थिर ‘ हो गये थे.कोहली ने इस विवाद पर आज […]
पोर्ट आफ स्पेन : विराट कोहली ने आज कहा कि वह कभी भी ड्रेसिंग रुम की जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे. उन्होंने इस्तीफा दे चुके कोच अनिल कुंबले के उस बयान का जिक्र करते हुए बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बीच रिश्ते ‘अस्थिर ‘ हो गये थे.कोहली ने इस विवाद पर आज पहली बार खुलकर बोला है. भारतीय कप्तान के साथ मतभेदों के कारण दो दिन पहले कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था.
जब उनसे कुंबले के कोचिंग के दौरान दृष्टिकोण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा, ‘ ‘जैसा कि मैंने कहा कि मेरे लिए सबसे अहम ड्रेसिंग रूम की गोपनीयता को बरकरार रखना है और जो कुछ भी चेंजिंग रुम में होता है, वो हम सभी के लिए काफी निजी और अहम होता है. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘….और यह ऐसी बात है जो मैं सार्वजनिक रुप से व्यक्त नहीं करुंगा. जैसा कि मैंने कहा है कि उनका अपना पक्ष था और हम सभी उनके फैसले का सम्मान करते हैं. ‘ ‘
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




