ePaper

जब सहवाग ने सौरव और वार्न की ऐसी तसवीर की ट्‌वीट कि...

Updated at : 05 Jun 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
जब सहवाग ने सौरव और वार्न की ऐसी तसवीर की ट्‌वीट कि...

चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग इन दिनों मस्ती के मूड में है, इस बात का परिचय उन्होंने आज सौरव गांगुली और शेन वार्न की एक तसवीर पोस्ट कर दी है, जिसमें दोनों सो रहे हैं. सहवाग ने ट्‌वीट किया है- किसी के सपनों से भविष्य आकार लेता है. क्रिकेट के दो लीजेंड […]

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग इन दिनों मस्ती के मूड में है, इस बात का परिचय उन्होंने आज सौरव गांगुली और शेन वार्न की एक तसवीर पोस्ट कर दी है, जिसमें दोनों सो रहे हैं. सहवाग ने ट्‌वीट किया है- किसी के सपनों से भविष्य आकार लेता है. क्रिकेट के दो लीजेंड जो ले रहे हैं सोने का मजा. ट्‌वीट की गयी तसवीर में सौरव गांगुली जमीन पर और शेन वॉर्न जमीन पर सो रहे हैं.

गौरतलब है कि कल भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सहवाग और सौरव ने काफी मस्ती की. सहवाग ने सौरव को खराब रनर बताया, जिसके बाद सौरव ने आंकड़ों के साथ उनके आरोपों का जवाब दिया और सहवाग को हंसी मजाक में यह धमकी भी दे दी कि वे सही तथ्य रखें क्योंकि उन्हें अभी उनके इंटरव्यू देना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola