मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में आज किस डॉक्टर से मिलेगा इलाज? देखें पूरी OPD और इमरजेंसी ड्यूटी लिस्ट

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 11 Jun 2026 9:14 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa Hospital OPD Today: गुरुवार को मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में किस विभाग में कौन डॉक्टर मरीजों को देखेंगे. गायनी से लेकर शिशु रोग और इमरजेंसी तक की पूरी सूची यहां है.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

Saharsa Hospital OPD Today: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में गुरुवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. महिला मरीजों के लिए गायनी विभाग में एक महिला चिकित्सक उपलब्ध रहेंगी. शिशु, नेत्र, दंत, अस्थि और शल्य विभाग में भी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे.

महिला मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़, गायनी विभाग में डॉ प्रभा वर्मा रहेंगी तैनात

मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. गुरुवार को महिला ओपीडी में डॉ प्रभा वर्मा मरीजों को परामर्श और उपचार देंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग को प्राथमिकता दी जा रही है.

ओपीडी में आज कौन-कौन डॉक्टर देंगे सेवा

अस्पताल की ओपीडी में पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु रोग विभाग में डॉ महबूब आलम, अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन, शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती और दंत विभाग में डॉ संतोष झा मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विक्रम कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ शिवम कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मधुर कृष्णा मरीजों का उपचार करेंगे. गंभीर मामलों के लिए सर्जन ऑन कॉल डॉ मुंतका और फिजिशियन ऑन कॉल डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

प्रसव कक्ष में भी डॉक्टरों की तैनाती

आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमारी भारती और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है. वहीं पंजीयन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. अस्पताल में पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.

Also Read: रिवॉल्वर, महंगी घड़ियां और करोड़ों की जमीन, जानिए RJD के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन