Tuslidas Jayanti 2025: इस दिन मनाई जाएगी गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती, जानिए सही तिथि और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2025 11:59 AM

विज्ञापन

Tuslidas jayanti 2025 date

Tuslidas Jayanti 2025: तुलसीदास जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी. यह दिन महान संत और रामभक्त गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है. जानिए इस पावन दिन की सटीक तिथि, धार्मिक महत्व और तुलसीदास जी के अमूल्य योगदान के बारे में.

विज्ञापन

Tuslidas jayanti 2025: यह भारत महान ऋषियों, मनीषियों और विद्वानों की पावन भूमि रही है. इस देश में समय-समय पर ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया है, जिन्होंने समाज के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं. आज हम एक ऐसे ही महाज्ञानी और संत की जयंती की बात कर रहे हैं, जिनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति और धर्म के अमूल्य धरोहर हैं. यहां बात हो रही है महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की, जो भगवान श्रीराम के परम भक्त और श्रीरामचरितमानस जैसे कालजयी ग्रंथ के रचयिता थे. उन्होंने अपने काव्य और लेखन के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया. तुलसीदास जयंती 2025 (Tulsidas Jayanti 2025) संत तुलसीदास जी के जन्मदिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी. यह दिन हमें उनके योगदान, भक्ति, और साहित्यिक उपलब्धियों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है.

कब मनाई जाएगी तुलसीदास जयंती

तुलसीदास जयंती हिंदू संवत कैलेंडर के अनुसार श्रावण के पवित्र महीने के कृष्ण पक्ष के 7 वें दिन मनाई जाती है. वर्ष 2025 में तुलसीदास जयंती बृहस्पतिवार, जुलाई 31,को मनाई जाती है.

तुलसीदास जयंती इतिहास और महत्व

गोस्वामी तुलसीदास को भारतीय साहित्य के सबसे सम्मानित और प्रशंसित कवियों में गिना जाता है. ऐसा माना जाता है कि वे अपने जीवनकाल में भगवान श्रीराम और हनुमान जी से साक्षात मिले थे. एक प्रसिद्ध किंवदंती के अनुसार, हनुमान जी ने स्वयं उन्हें रामचरितमानस की रचना में मार्गदर्शन और सहयोग दिया था. तुलसीदास जयंती का महत्व इस बात में निहित है कि यह दिन उनके जीवन, भक्ति और साहित्यिक योगदान को स्मरण करने का अवसर देता है. इस दिन विशेष रूप से रामायण के प्रचार-प्रसार में तुलसीदास जी की भूमिका को रेखांकित किया जाता है. उनकी रचनाएं न केवल आधुनिक भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, धर्म और दर्शन का जीवंत संगम भी प्रस्तुत करती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola