Sawan Somwar 2025 Dates: शुरू होने जा रहा शिवभक्ति का महीना, जानें सावन सोमवार की तिथियां और पूजन विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jun 2025 8:51 AM
Sawan Somwar 2025 Date
Sawan Somwar 2025 Dates: सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और चार विशेष सोमवार व्रत पड़ेंगे. जानिए इन व्रतों की तिथियां, पूजा विधि और शिवभक्ति से जुड़े जरूरी नियम, जो जीवन में शांति व समृद्धि लाते हैं.
Sawan Somwar 2025 Dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण या सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ समय होता है. यह माह शिवभक्तों के लिए साधना, उपवास और आस्था का पर्व बन जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र महीने में शिव-पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति आती है और विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति का योग बनता है. वहीं विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की समृद्धि के लिए सोमवार व्रत करती हैं.
सावन 2025 कब से कब तक?
सावन माह इस वर्ष 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 (शनिवार) तक चलेगा. पूरे 30 दिनों तक शिवभक्ति में डूबने का शुभ अवसर रहेगा.
Astro Kitchen Tips: ये 6 भूलें रसोई में ना करें वरना बढ़ेगी तंगी
सावन सोमवार व्रत तिथियां (Sawan Somwar 2025 Dates)
- पहला सोमवार: 14 जुलाई 2025
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई 2025
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई 2025
- चौथा सोमवार: 4 अगस्त 2025
सावन में क्या करें?
- प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करें (दूध, जल, शहद आदि से).
- सोमवार को उपवास रखें और सात्विक आहार लें.
- “ॐ नमः शिवाय” और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें.
- शिव आरती का नियमित रूप से पाठ करें.
- ब्रह्मचर्य का पालन करें और संयमित जीवन जिएं.
- ज़रूरतमंदों को दूध या उससे बने पदार्थों का दान करें.
सावन में क्या नहीं करना चाहिए?
- मांसाहार और अधिक तामसिक भोजन से परहेज करें.
- क्रोध, झगड़ा और कटु शब्दों से बचें.
- शिवलिंग पर केतकी के फूल और हल्दी चढ़ाने से बचें.
- दिन में सोना वर्जित माना गया है.
- भोलेनाथ की कृपा पाने का विशेष अवसर
अगर आप भी जानना चाहते हैं अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष समाधान या व्रत-त्योहारों से जुड़ी जानकारी, तो संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










