ePaper

Sawan Purnima 2025: सावन पूर्णिमा पर ऐसे करें शिवजी की पूजा, मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Updated at : 09 Aug 2025 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan Purnima 2025

Sawan Purnima 2025 (PC: Freepik)

Sawan Purnima 2025: सावन पूर्णिमा 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. श्रद्धालु इस अवसर पर व्रत रखते हैं, गंगाजल से अभिषेक करते हैं और मंत्रजाप कर शिवजी को प्रसन्न करते हैं.

विज्ञापन

Sawan Purnima 2025: हिंदू धर्म में सावन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत शुभ और पुण्यदायी होता है. इस अवसर पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है तथा व्रत का पालन किया जाता है. श्रावण मास के अंतिम दिन पड़ने वाली इस पूर्णिमा को कजरी पूर्णिमा या श्रावणी पूर्णिमा कहा जाता है. इसी दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाता है. मान्यता है कि इस तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने वाला व्यक्ति जीवन के सभी सुख भोगकर अंत में बैकुंठ धाम की प्राप्ति करता है. साथ ही, घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है. इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.

Sawan Purnima 2025: श्रावण पूर्णिमा पूजा विधि

  • सावन पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल गंगा स्नान करें. यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो गंगाजल मिले जल से स्नान करें.
  • पूजा की शुरुआत शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर आदि से अभिषेक करके करें.
  • इसके बाद पुनः स्वच्छ जल अर्पित करें और इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते रहें.
  • अंत में भगवान शिव को फल तथा अपनी श्रद्धा अनुसार भोग अर्पित करें.

सावन पूर्णिमा 2025 चंद्रोदय का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय 9 अगस्त को शाम 7 बजकर 21 मिनट पर होगा. मान्यता है कि इस अवसर पर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है.

ये भी पढ़े : श्रावण पूर्णिमा के बाद इस समय से भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola