होली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक ? तुरंत देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays

होली के चलते अगले 5 दिन कामकाज रहेगा ठप

Bank Holidays: होली का त्योहार आने वाला है, जिसके चलते स्कूलों और बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस दौरान कब-कब अवकाश रहेगा और आप अपने जरूरी कामों की योजना कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन

Bank Holidays: होली का त्योहार नजदीक है और इसके साथ ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. अक्सर त्योहारों की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है, लेकिन यदि आपका कोई बैंक संबंधी कार्य लंबित है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. आज यानी 28 फरवरी से अगले 5 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक और स्कूल बंद रहने वाले हैं. आईए डालते है एक नजर छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर.

बैंक और स्कूलों में छुट्टी का शेड्यूल

आगामी छुट्टियों की शुरुआत महीने के आखिरी शनिवार से हो रही है. जहाँ स्कूल मुख्य रूप से होली के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे, वहीं बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और नियमों पर निर्भर करेंगी.

  • 28 फरवरी (चौथा शनिवार): देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 1 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण स्कूल और बैंक दोनों बंद रहेंगे.
  • 2 मार्च (होलिका दहन): लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के लगभग सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी.
  • 3 मार्च (धुलंडी/डोल जतरा): दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 मार्च (होली): अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों और स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा.
तारीखअवसरबैंक की स्थितिस्कूल की स्थिति
28 फरवरीचौथा शनिवारबंद (पूरे देश में)खुले/बंद (क्षेत्रानुसार)
1 मार्चरविवारबंद (पूरे देश में)बंद
2 मार्चहोलिका दहनआंशिक बंद (यूपी के कुछ शहर)बंद
3 मार्चधुलंडी / डोल जतराबंद (महानगरों में)बंद
4 मार्चमुख्य होलीबंद (लगभग पूरे देश में)बंद
Source-RBI

मार्च में कब-कब रहेंगी छुट्टियां ? पूरी लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल सेवाओं का ले सकते हैं लाभ

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन आप को घबराने की आवश्यकता नहीं है. आधुनिक दौर में बैंकिंग अब सिर्फ शाखाओं तक सीमित नहीं है. छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल सेवा चालू रहेगी.

  • UPI भुगतान: आप किसी भी समय पैसे का लेन-देन कर सकते हैं.
  • नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर और अन्य जरूरी काम घर बैठे निपटाए जा सकते हैं.
  • ATM सेवा: कैश की जरूरत पड़ने पर एटीएम हमेशा की तरह काम करेंगे.

Also Read: आज रात ठीक 12 बजे से बदल जाएंगे कई नियम! WhatsApp, रेलवे टिकट, LPG, UPI और बैंकिंग में बड़े बदलाव

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola