ePaper

नौ अगस्त को रक्षाबंधन व श्रावण पूर्णिमा

Updated at : 08 Aug 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
नौ अगस्त को रक्षाबंधन व श्रावण पूर्णिमा

उदयकाल में शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

पूर्णिया. इस वर्ष रक्षाबंधन या राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त प्रातःकाल से आरंभ हो रहा है. पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 1:40 बजे शुरू होगी, जो 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे समाप्त होगी, ऐसे में 9 अगस्त को उदयकाल में पूर्णिमा मिल रहा है और अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह से ही शुरू हो जाएगा, लेकिन राखी बांधने के लिए दोपहर 1.24 मिनट तक का ही समय है. यह जानकारी देते हुए शहर के रामबाग के ज्योतिष पंडित सूरज भारद्वाज ने बताया कि इसके बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. उन्होंने बताया कि राखी बांधने के लिए सावन मास की पूर्णिमा तिथि ही उत्तम रहती है. विशेष मुहूर्त सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1.24 बजे तक है. पं भारद्वाज के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा. श्रावणी उपाकर्म भी 9 अगस्त 2025 के दिन किया जाएगा. इस दिन श्रवण नक्षत्र में 3.23 बजे तक रहेगा. इस प्रकार पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से लेकर दिन में 1.23 तक व्याप्त रहेगी. इसलिए रक्षा बंधन का पावन कार्य पूर्णिमा तिथि में भद्रा नहीं होने की स्थिति में किया जाता है. इसलिए 9 अगस्त 2025 को दिन में 1:23 बजे तक रक्षा बंधन मनाया जायेगा. इस दिन आयुष्मान एवं सौभाग्य योग एवं स्थिर योगा व्याप्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन