पत्नी से विवाद के बाद पति ने कीटनाशक खाकर दी जान

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 7:06 PM

विज्ञापन

मृतक गुलाबबाग के एक गोदाम में क्रेन चालक था

विज्ञापन

मृतक गुलाबबाग के एक गोदाम में क्रेन चालक था पूर्णिया.पत्नी से चल रहे विवाद में पति ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी जान दे दी.घटना मंगलवार की रात सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित एक गोदाम के पास हुई.मृतक तुलसी कुमार 32 वर्ष, विगत 16 साल से गुलाबबाग के शास्त्री नगर में एक किराया के मकान में परिवार के साथ रहता था.वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के रुपौली चकसीमा का रहनेवाला था.वह गुलाबबाग के दमका चौक स्थित एक गोदाम में रखे सामानों को क्रेन से उठाने और रखने का काम करता था.घटना की सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया.मृतक का भाई चंदन कुमार ने बताया कि दो दिन से उसके भाई का पत्नी से विवाद चल रहा था.मंगलवार को गोदाम में क्रेन चलाने का दिनभर काम किया.शाम में थोड़ी देर के लिए घर गया और विवाद होने पर पुनः बाहर निकल गया.इसके बाद गोदाम के पास उसका भाई मृत अवस्था में मिला.मामले को लेकर सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.प्रथम दृष्टया मृतक किसी कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी की है.पूछताछ में यह पता चला है कि घरेलू विवाद से परेशान हॉकर पति ने खुदकुशी कर ली.किस दवा के खाने से मौत हुई,यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है.मृतक के परिजन के आवेदन देने के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन