दर्जनों छात्रों के इडब्ल्यूएस आवेदन निरस्त, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 6:57 PM
डीएम को सौंपा ज्ञापन
भवानीपुर. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को भवानीपुर प्रखंड के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पूर्णिया के जिला पदाधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी. छात्रों ने भवानीपुर के राजस्व अधिकारी सादिक अहमद पर बिना स्पष्ट कारण आवेदन निरस्त करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार किया जाता है . जो आवेदन मानकों पर खरे नहीं उतरते, उन्हें ही निरस्त किया जाता है. इधर, आवेदन में छात्रों ने बताया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन्हें शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलना है. ऐसे में प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने से उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है. ज्ञापन सौंपने वालों में सुमित कुमार सिंह, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार झा, अनुष्का कुमारी, पल्लवी कुमारी, लूसी कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे. छात्रों का आरोप है कि प्रमाण पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. उनका कहना है कि कई योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के बावजूद खारिज कर दिए गए. छात्रों ने जिला पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए संबंधित राजस्व अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










