एडेन मार्कराम की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Feb 2026 6:28 PM
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई
South Africa vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले वेस्टइंडीज को 176 रन पर रोका, फिर 16.1 ओवर में 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
South Africa vs West Indies: दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्कराम ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली. मार्कराम ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जमाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 47 और रयान रिकेल्टन ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली. लगातार दो जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. 1 मार्च को उसे जिंबाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी सुपर 8 मैच खेलना है.
वेस्टइंडीज की ओर से शेफर्ड ने जमाया अर्धशतक
शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया. शेफर्ड ने 37 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि कॉर्बिन बॉश और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए.
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर एकतरफा जीत दर्ज की
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर एक तरफा जीत दर्ज की. अफ्रीकी गेंदबाजों ने पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली. फिर केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लुंगी ने तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी थी. फिर जब दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर जमकर बरसे. एडेन मार्कराम ने 178, क्विंटन डी कॉक ने 195.83 और रयान रिकेल्टन ने 160.71 स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
शेफर्ड और जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज को संकट से उबारा
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी कराया. अफ्रीकी टीम के कप्तान का फैसला रंग भी लाया. 83 के स्कोर में वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लुंगी एनगिडी ने अपने घातक गेंबदाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. हालांकि 7 विकेट गिरने के बाद जेसन होल्डर और शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया. होल्डर और शेफर्ड के बीच 57 गेंदों में 89 रनों की लंबी साझेदारी बनी. वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग 21, शाई होप 16, शेरफेन रदरफोर्ड 12 और मैथ्यू फोर्डे 11 रन बनाए.
प्वाइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका टॉप, नेट रन रेट सबसे अच्छा
वेस्टइंडीज को हराकर प्वाइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका ने टॉप पर कब्जा कर लिया है. सुपर 8 के ग्रुप 1 में लगातार दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका 4 अंक और +2.890 नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया है. जबकि दो मैच खेलकर एक जीत और एक हार के साथ वेस्टइंडीज दो अंक और +1.791 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










