धमदाहा व रूपौली के दमकल के भरोसे भवानीपुर में स्थायी अग्निशमन व्यवस्था जरूरी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 7:03 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं को लेकर अब स्थायी अग्निशमन कार्यालय की मांग तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, इसी माह अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो चुके हैं. आग की चपेट में आने से कई मवेशियों की भी मौत हो चुकी है. भवानीपुर प्रखंड में एक नगर पंचायत एवं 12 पंचायत शामिल हैं, जहां दो लाख से अधिक की आबादी निवास करती है. ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की सूचना के बाद उन्हें धमदाहा या रूपौली से अग्निशमन वाहन बुलाने पड़ते हैं. दूरी अधिक होने के कारण दमकल के पहुंचने में देर हो जाती है. कई बार ग्रामीण स्वयं प्रयास कर आग पर काबू तो पा लेते हैं, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका होता है. पीड़ित परिवारों को हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं बचता. प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश घर फूस व कच्चे ढांचे के बने हैं. ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी विकराल रूप धारण कर लेती है और देखते ही देखते कई परिवार बेघर हो जाते हैं. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, सोनदीप मिलिक पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह जावे पंचायत के मुखिया इंजीनियर सागर अलीम, समाजसेवी नरूत्तम कुमार ,डॉ ब्रह्मदेव यादव ,समाजसेवी पीतांबर यादव ,जदयू नेता रूपेश कुमार मडल, कृष्ण कुमार गप्ता, शंकर शर्मा आदि ने भी स्थायी अग्निशमन कार्यालय की स्थापना की मांग का समर्थन किया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन