इस होली घर पर बनाएं खोया सूजी गुजिया, स्वाद ऐसा बाजार की मिठाइयों को भी कर दे फीका

खोया सूजी गुजिया AI image
होली के मौके पर कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं? खोया सूजी गुजिया की यह आसान रेसिपी आपके त्योहार की मिठास को दोगुना कर देगी. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह ट्रेडिशनल स्वीट घर पर आसानी से बनाई जा सकती है.
होली का त्यौहार आते ही पूरे घर में तरह-तरह के मिठाईयों की खुशबू फैल जाती है. जब बात होली पर मिठाई बनाने की हो और उसमें गुजिया का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. बिना गुजिया के यह त्यौहार बिलकुल अधूरा सा लगने लगता है. आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है अगर आप इस होली ट्रेडिशनल गुजिया से हटकर कुछ यूनिक और ज्यादा टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं. आज हम आपको खोया सूजी गुजिया की रेसिपी बता रहे हैं जो सिर्फ रिच नहीं होती बल्कि बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट भी होती है. अगर आप अपने परिवार के लिए इस होली के त्यौहार को और भी खास बनाना चाहते हैं तो आपको एक बार जरूर इस रेसिपी को ट्राय करना चाहिए.
खोया सूजी गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मैदा – 2 कप
- घी – 4 बड़े चम्मच
- पानी – आटा गूंथने के लिए
- मावा/ खोया – 1 कप
- सूजी – आधा कप
- पिसी चीनी – तीन चौथाई कप
- नारियल बुरादा – 2 बड़े चम्मच
- काजू-बादाम कटे हुए – 2 बड़े चम्मच
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- घी या रिफाइंड ऑयल
यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी
खोया सूजी गुजिया बनाने की रेसिपी
- खोया सूजी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें मावा डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी चीनी, नारियल बुरादा, ड्राई फ्रूट्, और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी स्वादिष्ट गुजिया की स्टफिंग तैयार है.
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी की तरह बेल लें और फिर इसके बीच में तैयार की हुई स्टफिंग रखें. इसके बाद किनारों पर हल्का पानी लगाकर गुजिया को मोड़ें और अच्छी तरह बंद करें. आप अगर चाहें तो गुजिया मोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि शेप सुंदर बने.
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी या तेल मीडियम आंच पर गर्म करें और गुजिया को धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. इस बात का ख्याल रखें कि तेज आंच पर तलने से गुजिया बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाती है लेकिन अंदर से क्रिस्प नहीं बनती.
यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




