ePaper

चंपाई सोरेन के पोते पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन समेत विधायक-सांसद अंतिम यात्रा में हुए शामिल

Updated at : 26 Feb 2026 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren and Champai Soren

चंपाई सोरेन से मिल शोक जताते सीएम हेमंत सोरेन.

Champai Soren Grandson Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए. जिलंगगोड़ा गांव में अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद जोबा माझी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. वीर सोरेन का निधन मनाली में हुआ था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Champai Soren Grandson Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार को चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जमशेदपुर के नजदीक सरायकेला-खरसावां जिले के जिलंगगोड़ा गांव में अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के विधायक, सांसद और क्षेत्र में चंपाई सोरेन के समर्थक और रिश्तेदार शामिल हुए. वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 मंगलवार को मनाली में निधन हो गया था. वे अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे.

22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे वीर सोरेन

मनाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे. वे सभी सिमसा के हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे थे. 23 फरवरी को उन्होंने सोलंग और सेथन क्षेत्र का भ्रमण किया था.

अपने कमरे में अचेत मिले थे वीर सोरेन

वीर सोरेन 24 फरवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमकर होम स्टे स्थित कमरे में आए, तो उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की. दोस्तों ने ऑनलाइन ब्लिंकिट से दवा मंगवाकर दी, जिसके बाद वे सो गए. दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों ने कमरे में गिरने की आवाज सुनी. जब वे कमरे में गए, तो वीर सोरेन फर्श पर अचेत पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट गाड़ी से मनाली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीर सोरेन को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उनके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था. मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पार्थिव शरीर पहुंचते गमगीन हो गया पूरा गांव

जमशेदपुर के जिलंगगोड़ा गांव में दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वीर सोरेन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा गांव गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और समर्थक अंतिम दर्शन के लिए जमा हो गए. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

वीर सोरेन के अंतिम संस्कार से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जिलंगगोड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पोते को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन और परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढ़स बंधाई.

सांसद जोबा माझी ने चंपाई सोरेन को बंधाया ढांढ़स

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. गुरुवार को सांसद राजनगर प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचीं और वीर सोरेन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने कहा कि यह क्षति पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी अत्यंत दुखद है. सांसद जोबा माझी ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है.

ये भी पढ़ें…

चंपाई सोरेन के पोते को ब्लिंकिट से मंगाकर दी गई थी दवा, अस्पताल जाते समय मुंह से निकल रहा था झाग

चंपाई सोरेन के पोते का निधन कैसे हुआ? कुल्लू SP ने बताया मौत का असली कारण

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola