रीडिंग एफसी व आरएफटीसी खरसावां जीते
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग मैच खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां में आयोजित अर्जुना कप फुटबॉल लीग में रीडिंग एफसी और आरएफटीसी खरसावां ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के रोमांचक परिणामों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला स्पोट् र्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग ‘अर्जुना कप’ के तहत शनिवार को अर्जुना स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में रीडिंग एफसी ने डीकेएमसी नारायणबेड़ा को 4-2 से हराया. पहले हाफ में 2-0 से पिछड़ने के बावजूद रीडिंग एफसी ने शानदार वापसी करते हुए बिक्रम बानरा, प्रियांशु, हिंगूलाल हेंब्रम और सुशील तियू के गोल की बदौलत जीत दर्ज की. दूसरे मुकाबले में आरएफटीसी खरसावां ने डीकेएफसी खरसावां को 10-1 से करारी शिकस्त दी. विजेता टीम के आकाश मुर्मू और शिवनाथ मुंडा ने हैट्रिक जमाई, जबकि हर्षित तोमर ने दो तथा चंद्र मोहन सोय व अंकित मरांडी ने एक-एक गोल किया. रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में एमएलसी भेलाईडीह-गॉड फादर खूंटपानी और टेंगाडीह नीमडीह-एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़ के बीच मुकाबले होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए