सरायकेला में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन, कर्मचारियों की लंबित मांगों पर होगी चर्चा

Author Sachindra Dash|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में 12 तारीख को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कर्मचारियों की नौ सूत्री मांगों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को टाउन हॉल, सरायकेला में एक दिवसीय तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे. इस दौरान कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और नौ सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उपायुक्त नितिश कुमार सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह शामिल होंगे. खुला सत्र का उद्घाटन महासंघ की राज्य शाखा के विरेंद्र कुमार यादव करेंगे, जबकि प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन रामाधार शर्मा करेंगे. राज्य अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों को संबोधित करेंगे. वहीं श्रीमती शार्मिला ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी और अनिल कुमार सिंह विशेष वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे.

सम्मेलन में कर्मचारियों की नौ सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. इनमें संविदा, आउटसोर्स एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर प्रोन्नति, आउटसोर्स कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, आठवें वेतन आयोग की शर्तों पर पुनर्विचार, सभी कर्मचारियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा तथा एसीपी-एमएसीपी का लाभ तत्काल लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं.

जिला शाखा के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, जिला मंत्री राजेश कुमार द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष सुधीर किशोर ने जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola