WhatsApp में अब आएंगे स्टेटस एड्स और प्रमोटेड चैनल्स, यूजर कर सकते हैं स्किप या ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp Status Ads

व्हॉट्सऐप

WhatsApp ने अब दुनिया भर में Status Ads और Promoted Channels लॉन्च करने की घोषणा की है. इसका मकसद है कि बिजनेस अपने नए कस्टमर्स तक आसानी से पहुंच सके. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp अब धीरे-धीरे अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में बिजनेस टूल्स जोड़ रहा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इससे यूजर की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह दुनिया भर में स्टेटस ऐड्स (Status ads) और प्रमोटेड चैनल्स (promoted channels) लॉन्च करने जा रही है. इस अपडेट का मकसद ये है कि यूजर्स को ऐप के अंदर ही बिजनेस और कंटेंट चैनल्स ढूंढना पहले से ज्यादा आसान हो जाए. साथ ही WhatsApp ने भरोसा दिलाया है कि आपकी पर्सनल चैट्स और कॉल्स पूरी तरह सेफ रहेंगी. आइए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं.

स्टेटस ऐड्स (Status ads) क्या है?

अब WhatsApp में स्टेटस ऐड्स आने वाले हैं. ये नए प्रमोटेड चैनल और ऐड्स आपको अपडेट्स (Updates) टैब में दिखेंगे. यानी स्टेटस पोस्ट और चैनल्स दोनों इसी टैब में मिलेंगे. खास बात ये है कि ये ऐड्स साफ-साफ मार्क किए होंगे, ताकि यूजर आसानी से पहचान सकें कि ये सिर्फ ऐड्स हैं. इन्हें स्वाइप करके स्किप भी किया जा सकेगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे हम नॉर्मल Status अपडेट्स में करते हैं.

कंपनी की कोशिश है कि बिजनेस प्रमोशन और यूजर की सुविधा के बीच स्टेबिलिटी बना रहे. अगर कोई यूजर किसी बिजनेस के ऐड्स बार-बार या अनचाहे तरीके से देखता है, तो वो उन्हें ब्लॉक या छुपाने का ऑप्शन भी मिलेगा.

कंपनी ने कहा है कि Status अपडेट, कॉल्स और चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. इसका मतलब है कि आपकी मैसेजिंग पूरी तरह से सेफ रहेगी और इन्हें ऐड्स के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. कुछ देशों में, यूजर को एड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए सब्सक्रिप्शन लेने का ऑप्शन भी मिलेगा. यानी अगर आप चाहें तो Updates फीड में ऐड्स बिल्कुल नहीं दिखेंगे. लेकिन ये सुविधा हर जगह नॉर्मल रूप से उपलब्ध नहीं होगी.

ग्रुप चैट हिस्ट्री फीचर क्या है?

WhatsApp ने हाल ही में ग्रुप चैट हिस्ट्री फीचर ऐड किया है. ये फीचर ग्रुप चैट हिस्ट्री आपके ग्रुप चैट्स को और आसान बना देता है. अब जब कोई नया मेंबर ग्रुप में जुड़ता है, तो उसे पहले की बातचीत समझने में आसानी होती है. ग्रुप के एडमिन या मेंबर पुराने मैसेज (25 से 100 तक) नए मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं. इससे ग्रुप की बातचीत का कॉन्टेक्स्ट बना रहता है और नए मेंबर भी जल्दी कनेक्ट हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप बिजनेस मैसेजेस ने कर दिया परेशान? जानिए इन्हें रोकने का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola