व्हाट्सऐप बिजनेस मैसेजेस ने कर दिया परेशान? जानिए इन्हें रोकने का सबसे आसान तरीका

व्हाट्सऐप पर लगातार आने वाले प्रमोशनल मैसेजेस से परेशान? जानें कैसे Opt-Out, Block और Report विकल्पों से आप आसानी से मार्केटिंग मैसेजेस रोक सकते हैं और अपना इनबॉक्स सुरक्षित रख सकते हैं.
भारत में कंपनियां अब SMS की जगह व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रही हैं ताकि ग्राहकों तक तुरंत पहुंचा जा सके. ऑर्डर अपडेट्स, पेमेंट कन्फर्मेशन और कस्टमर सपोर्ट के साथ-साथ प्रमोशनल ऑफर्स भी इसी रास्ते भेजे जा रहे हैं. लेकिन लगातार आने वाले ऐसे मैसेजेस यूजर्स के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं. अच्छी खबर यह है कि व्हाट्सऐप ने अब ऐसे टूल्स दिये हैं जिनसे आप आसानी से इन मार्केटिंग मैसेजेस को रोक सकते हैं और अपना इनबॉक्स साफ रख सकते हैं.
क्यों आते हैं बिजनेस मैसेजेस?
कंपनियां व्हाट्सऐप को इसलिए चुन रही हैं क्योंकि यह SMS से कहीं ज्यादा इंटरैक्टिव है. यहां इमेज, लिंक, कैटलॉग और इंस्टेंट रिप्लाई भेजना आसान है. हालांकि, व्हाट्सऐप की पॉलिसी के मुताबिक कोई भी बिजनेस तभी मैसेज भेज सकता है जब यूजर ने पहले से अनुमति दी हो यानी ऑप्ट-इन किया हो. अगर आपने किसी बिजनेस से पहले बातचीत की है, तो वे आपको प्रमोशनल मैसेज भेज सकते हैं.
पहला मैसेज आने पर क्या करें?
जब कोई बिजनेस अकाउंट पहली बार मैसेज करता है, व्हाट्सऐप तीन ऑप्शंस देता है-
- Block: बिजनेस को पूरी तरह रोक देता है.
- Report: अगर आपको लगता है कि स्पैम हो रहा है तो रिपोर्ट कर सकते हैं.
- Continue: अगर आप आगे भी मैसेज पाना चाहते हैं तो इसे चुनें.
यहीं से तय होता है कि भविष्य में आपका इनबॉक्स कितना साफ रहेगा.
प्रमोशनल मैसेजेस रोकने के तरीके
अगर आप पहले से ही ऐसे मैसेजेस पा रहे हैं तो दो आसान उपाय हैं:
- Opt-Out: कई वेरिफाइड बिजनेस चैट में “Stop promotions” या “Opt out” का विकल्प देते हैं. इसे चुनने पर आपको सिर्फ जरूरी अपडेट्स मिलेंगे, प्रमोशनल मैसेज नहीं.
- Block: अगर ऑप्ट-आउट का विकल्प नहीं है या फिर मैसेजेस जारी रहते हैं, तो सीधे अकाउंट को ब्लॉक कर दें. इसके बाद वह बिजनेस आपको कभी मैसेज या कॉल नहीं कर पाएगा.
सरकार की सख्ती और यूजर्स की आजादी
भारत सरकार भी डिजिटल स्पैम पर लगाम कसने के लिए नये नियम बना रही है. अगर कोई कंपनी बार-बार बिना अनुमति के मैसेज भेजती है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. व्हाट्सऐप का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी और कंट्रोल सबसे अहम है.
ऑप्ट-आउट करें, ब्लॉक करें या रिपोर्ट करें
व्हाट्सऐप बिजनेस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन प्रमोशनल मैसेजेस से परेशान होना जरूरी नहीं. चाहे आप ऑप्ट-आउट करें, ब्लॉक करें या रिपोर्ट करें – अब आपके पास हर विकल्प मौजूद है जिससे आपका इनबॉक्स सुरक्षित और शांत रह सके.
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स अलर्ट! इन सेटिंग्स को नहीं किया ऑन, तो खतरे में पड़ सकती है प्राइवेसी
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










