Numerology 2026: क्या कहता है अंक ज्योतिष, 2026 बनेगा मूलांक 1 के लिए मील का पत्थर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2025 2:28 PM
मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026
Numerology 2026: नया साल 2026 अंक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का वर्ष माना जा रहा है, जो मूलांक 1 वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल आत्मविश्वास, सफलता और बड़े अवसरों का मील का पत्थर साबित हो सकता है.
Numerology 2026: नया साल 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि अंक ज्योतिष के अनुसार यह वर्ष सूर्य के प्रभाव से संचालित होगा. यदि 2026 के अंकों को जोड़ा जाए (2+0+2+6), तो कुल योग 10 प्राप्त होता है और 10 का मूलांक 1 माना जाता है. अंक 1 का संबंध सूर्य से है, जिसे ग्रहों का राजा कहा गया है. ऐसे में आने वाला वर्ष उन लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है जिनका मूलांक 1 है.
इन तारीखों पर जन्मे लोगों को मिलता है मूलांक 1
ज्योतिष अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. यह मूलांक नेतृत्व, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और दृढ़ता का प्रतीक है. ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपनी मेहनत से सफलता का नया रास्ता तैयार कर लेते हैं.
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा 2026?
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, बड़े फैसलों में सफलता
साल 2026 में मूलांक 1 के जातक नई ऊर्जा, साहस और आत्मबल से भरे रहेंगे. आपके अंदर ऐसा जोश रहेगा जिसकी मदद से आप बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. बस ध्यान रहे — किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या ओवरकॉन्फिडेंस से बचें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.
पिता से मजबूत सहयोग
यह वर्ष पिता-पुत्र संबंधों के लिए भी बेहद सकारात्मक रहेगा. पिता की सलाह और उनका भावनात्मक व व्यावहारिक सहयोग आपके करियर में नई दिशा देगा. उनके मार्गदर्शन से आप नई शुरुआत कर सकते हैं या फिर पैतृक व्यवसाय को एक बड़े स्तर पर ले जा सकते हैं. परिवार में आपकी भूमिका और मजबूत होती दिखाई देगी.
ये भी पढ़ें: Numerology: खुद की राह बनाने वाली, आत्माविश्वास से भरपूर होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां
आर्थिक स्थिति होगी अत्यंत मजबूत
आमदनी के मामले में भी 2026 आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और आर्थिक स्थिरता बेहतर होगी. इस वर्ष आप कीमती वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे, लेकिन साथ ही आप अच्छी बचत भी कर पाएंगे. निवेश के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.
सेहत में सुधार और यात्रा के विशेष योग
स्वास्थ्य के लिहाज से 2026 राहत भरा रहेगा. किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग बन रहे हैं. मानसिक शांति और ऊर्जावान महसूस करेंगे. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या लंबे समय से रुके किसी ट्रैवल प्लान के पूरे होने की संभावनाएं भी काफी मजबूत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










