Name Astrology: P नाम वालों के लिए किस देवता की पूजा है शुभ? जानें सफलता के रहस्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 May 2025 9:50 AM
Name Astrology for letter p
Name Astrology: यदि आपका नाम 'P' अक्षर से प्रारंभ होता है, तो आपके लिए किस देवता की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है? जानिए वह विशेष देवता कौन हैं जिनकी कृपा से आपके करियर, जीवन और भाग्य में आ सकती है अद्भुत सफलता और सकारात्मक परिवर्तन.
Name Astrology: क्या आपका नाम P अक्षर से शुरू होता है? या फिर आपके किसी करीबी का नाम इस अक्षर से शुरू होता है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, सोच और भविष्य पर बड़ा असर डालता है. यही वजह है कि आजकल नाम के पहले अक्षर के आधार पर लोग अपने लिए शुभ मंत्र, देवता और सफलता के उपाय खोजते हैं.
P अक्षर से नाम रखने वाले लोग आमतौर पर मेहनती, महत्वाकांक्षी और अपने करियर को लेकर बहुत फोकस्ड होते हैं. लेकिन कई बार उनकी मेहनत के बावजूद उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता, या फिर बार-बार रुकावटें आती हैं. ऐसे में अगर सही देवता की पूजा और कुछ आसान उपाय किए जाएं, तो करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा सकती है.
Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी?
P अक्षर वालों के लिए कौन से देवता हैं शुभ?
ज्योतिष के अनुसार P लेटर का संबंध कन्या राशि से होता है और इस राशि के स्वामी बुद्ध ग्रह माने जाते हैं. इसलिए ऐसे लोगों के लिए भगवान गणेश की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है.
क्यों करें गणेश जी की पूजा?
- गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी हर रुकावट को दूर करने वाले.
- करियर या शिक्षा में आ रही अड़चनों को गणेश पूजा से दूर किया जा सकता है.
- गणेश जी का आशीर्वाद सफलता, बुद्धिमानी और निर्णय क्षमता बढ़ाता है.
P नाम वालों के लिए करियर में सफलता पाने के आसान उपाय
- 1 हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) और लड्डू चढ़ाएं.
- 2 “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें.
- 3 हफ्ते में कम से कम एक बार गाय को हरा चारा खिलाएं.
- 4 बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
- 5 अपने स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर गणेश जी की छोटी सी मूर्ति रखें.
कैसे होते हैं P अक्षर नाम वाले लोग?
- ये लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत गंभीर होते हैं.
- कभी हार नहीं मानते और बार-बार कोशिश करते हैं. .
- खुद को बेहतर बनाने में लगातार लगे रहते हैं.
- लेकिन कई बार ज्यादा सोचने लगते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है.
अगर आपका नाम P से शुरू होता है, तो यह आपके लिए एक सकारात्मक संकेत है. बस सही दिशा में मेहनत करें, नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें और ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं. आप पाएंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और करियर में तेजी से सफलता मिल रही है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










