Mahesh Navami 2025 आज, ऐसे करें शिव पार्वती की आराधना

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Mahesh Navami 2025 Puja Vidhi

Mahesh Navami 2025: आज 4 जून 2025 को महेश नवमी का पवित्र उत्सव मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान शिव के 'महेश' रूप को समर्पित है. विशेष रूप से माहेश्वरी समाज के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन भगवान शिव के भक्तों के लिए भी यह दिन साधना, पूजा और प्रगति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान महेश की विधिपूर्वक पूजा करने से व्यापार में उन्नति, परिवार में सुख-शांति और जीवन में इच्छित लक्ष्यों की प्राप्ति जल्दी होती है.

विज्ञापन

Mahesh Navami 2025: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महेश नवमी के दिन व्रत रखने और भगवान शिव एवं माता पार्वती की श्रद्धा से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और संतुलन बना रहता है. इस दिन व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि यह व्रत पितृ दोष, विवाह में आ रही रुकावटें और पारिवारिक क्लेश को दूर करता है.
हालांकि यह पर्व विशेष रूप से माहेश्वरी समाज द्वारा मनाया जाता है, लेकिन शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है और सभी श्रद्धालु इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करके उनके कृपापात्र बन सकते हैं.

महेश नवमी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार महेश नवमी का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पर्व 4 जून, बुधवार को मनाया जाएगा. नवमी तिथि की शुरुआत 3 जून 2025 को रात 9:56 बजे से होगी और इसका समापन 4 जून 2025 को रात 11:54 बजे होगा.

चूंकि नवमी तिथि का उदयकाल 4 जून को होगा, इसलिए महेश नवमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का भी संयोग बन रहा है, जो पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है.

महेश नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

महेश नवमी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त को विशेष रूप से श्रेष्ठ माना गया है. वर्ष 2025 में यह मुहूर्त 4 जून को सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. इस शुभ समय में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से अत्यंत पुण्य की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

महेश नवमी पूजा विधि

  • इस दिन प्रातः काल स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें.
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित करें.
  • सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें, फिर शिवजी को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करें.
  • माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें.
  • फिर एकाग्र चित्त होकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • इसके बाद महेश नवमी व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें.
  • भगवान को खीर या मौसमी फलों का भोग लगाएं.
  • यदि संभव हो तो इस दिन रुद्राभिषेक अवश्य करें, यह विशेष फलदायी होता जाता है.
  • अंत में शिव-पार्वती की आरती करें और उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित करें.

महेश नवमी पूजा के फायदे

इस विधि से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, संतान सुख, और समृद्धि की प्राप्ति होती है. महेश नवमी का व्रत भगवान शिव की कृपा पाने का अद्भुत अवसर माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola